बरेली, जनवरी 26 -- मौनी अमावस्या पर हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद का मामला अब बढ़ता जा रहा है। इसी बीच बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने ब्राह्मणों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। गणतंत्र दिवस पर पीसीएस अफसर के इस्तीफे की खबर से राजनीति ही नहीं प्रशासनिक अमले में भी खलबली मच गई। अविमुक्तेश्वरानंद विवाद से गुस्साए पीसीएस अफसर ने ब्राह्मण सांसद-विधायकों से भी इस्तीफे की मांग कर दी। साथ ही यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा को विदेशी जनता पार्टी तक कह दिया। मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान पीसीएस अफसर ने यूपी सरकार में ब्राह्मण विरोधी अभियान चलाने का आरोप लगाया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर बोलते हुए पीसीएस अफसर ने कहा, दो सप्ताह पहले मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्...