लखनऊ, जनवरी 12 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के उत्सव प्रदेश वाले बयान पर कटाक्ष किया है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि वर्ष 2017 से पहले यूपी उपद्रवग्रस्त था, अब उत्सव का प्रदेश है। अखिलेश ने सोमवार को एक्स पर लिखा,'जहां भोज पर मनाही है, वहां कोई उत्सव क्या मनाएगा।' सपा मुखिया ने एक अन्य पोस्ट में मध्य प्रदेश के रीवा में एक युवक की चोटी काटने के मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा की सरकारें जहां-जहां हैं, वहां समाज के बीच ऐसा वातावरण बनाया जा रहा है, जिसके बहकावे में आकर समाज के अंदर ही दुर्भावनापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। तथाकथित जो राष्ट्रवादी हैं, वो दरअसल 'राष्ट्रविवादी' लोग हैं क्योंकि वो एक समाज के अंदर भी फूट डाल कर, विवाद को जन्म देकर, बंटवारे की राजनीति को द्वेष से सीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.