पीलीभीत, अगस्त 7 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सुमित जैसवार के नेतृत्व में सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 11 फलदार वृक्षों का रोपण किया। केक काट कर भगवान गौरीशंकर से पूजा अर्चना की गई। भाजपा कार्यकर्ता सुमित जैसवार ने कहा कि वह कुशल संगठनकर्ता तो हैं। इसके साथ आमजनों की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं। आम जन के मुद्दे विधान परिषद में उठाने का काम करते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार गंगवार, राजू मौर्य, राम मिश्र, अरुण शर्मा, धर्मेंद्र गंगवार, विप्लव शर्मा, सेवक राम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.