गौरीगंज, फरवरी 4 -- अमेठी, संवाददाता। भाजपा प्रदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ बूथों पर जाकर एसआईआर अभियान की समीक्षा किया। साथ ही डोर-टू-डोर जाकर लोगों से सम्पर्क किया और नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराया। बुधवार को भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, अमरेंद्र सिंह पिन्टू आदि के साथ विधानसभा क्षेत्र अमेठी के कटरा फूलकुंवर गांव में बूथ संख्या 142 व 143, हथकिला गांव में बूथ संख्या 144 व 145, करौंदी के बूथ संख्या 203, ठेंगहा में बूथ संख्या 207 व 208 पर पहुंचकर बीएलओ के साथ बैठक किया। शंकर गिरि ने घरों में लोगों से सम्पर्क कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आग्रह किया। कई ग्रामीणों का फार्म संख्या छह भरवाकर बीएलओ के पास जमा करवाया। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.