गंगापार, दिसम्बर 21 -- डेलौहा गांव निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष मेजा कामेश्वर पटेल प्रदेश परिषद के सदस्य मनोनित कर लिए गए। उनके मनोनित होने की जानकारी जैसे ही भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को हुई वह उनके घर पहुंच माला फूल पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि कामेश्वर को प्रदेश परिषद का सदस्य बनाने से मेजा विधान सभा को मजबूती मिली है। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने कामेश्वर पटेल का माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सिरसा लखन केशरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मेजारोड पप्पू उपाध्याय, संजय तिवारी, कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.