पटना, फरवरी 28 -- भाजपा के संगठन पर्व का समापन 4 मार्च को प्रदेश परिषद की बैठक के साथ होगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में बापू सभागार में परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर औपचारिक मुहर लगायी जाएगी। भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के नाम की संवैधानिक प्रक्रिया से प्रदेश परिषद की अनुशंसा के बाद विधिवत रूप से घोषणा की जाएगी। परिषद की बैठक में भाजपा बिहार के सभी मंत्री, सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत प्रदेश परिषद के मनोनीत सदस्य शामिल होंगे। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पटना महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा की बैठक कर मंडल अध्यक्ष की सूची तैयार करने की आवश्यकता पर बल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.