जहानाबाद, मार्च 2 -- इस बैठक में पूरे बिहार से भाजपा के कार्यकर्ता शामिल होंगे अरवल, निज संवाददाता। भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक के साथ भाजपा के संगठन पर्व का समापन 4 मार्च को पटना के बाबू सभागार में होगा। इसकी तैयारी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश परिषद की बैठक में शक्ति केंद्र तक के कार्यकर्ताओं को सूचना दी जा रही है। प्रदेश से जो निर्देश आया है, उसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। जिले के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक ऐतिहासिक होगी। इसमें जिले के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला स...