सहरसा, जून 30 -- सहरसा। भाजपा नेता डॉ शशिशेखर झा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। इस पद के लिए उनका मनोनयन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने किया है। उन्हें दो जुलाई को पटना ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित भी किया गया है। अभी हाल में उनके नेतृत्व में सहरसा जिला में पार्टी के सदरस्यता अभियान में करीब एक लाख पचास हजार भाजपा सदस्य बनाया गया था। वे भाजयुमो से लेकर वार्ड और प्रदेश स्तर में पार्टी द्वारा मिले विभिन्न पदों और दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। मधेपुरा लोक सभा सह प्रभारी भी रह चुके हैं। इनके अलावा पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.