साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर राज्य सभा सांसद आदित्य साहू के बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित साह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र शर्मा ने आदित्य साहू को बधाई देते हुए कहा कि श्री साहू के नेतृत्व में भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यकर्ताओं में जोश आएगा। बधाई देने वालों में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष खुबलाल पंडित, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर पंड़ित, राम बालक प्रसाद, हृदयानंद, अजय ठाकुर आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...