चतरा, जनवरी 8 -- इटखोरी प्रतिनिधि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद बुधवार को इटखोरी मण्डल अध्यक्ष कमलेश सिंह के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ने प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न प्रदेश उपाध्यक्ष को भेंट किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष के स्वागत से प्रदेश उपाध्यक्ष अभीभूत हुए। इस मौके पर प्रदेश के नेता अनिल राय को मंडल महामंत्री शिव कुमार राणा, मंडल उपाध्यक्ष निरंजन सिंह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष दांगी सभी संयुक्त रूप से अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...