बांदा, फरवरी 17 -- बांदा l संवाददाता भाजपा जिला कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने कहा कि जिले से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। मुख्य उद्देश्य कार्यकर्त्ता को अपडेट प्रशिक्षित करना है l जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण, संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण हैl कार्यशाला मे जगराम सिंह, अखिलेशनाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता, बालमुकुंद शुक्ला, ममता मिश्रा, प्रेमनारायण द्विवेदी, लवलेश सिंह, उत्तम सक्सेना, वंदना गुप्ता, प्रभा गुप्ता, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विनोद जैन, देवमूरत द्विवेदी, मालती बासू, संगीता वेद निराला, दिनेश गुप्ता सहित सभी मोर्चाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहेl

हिंदी हि...