दरभंगा, फरवरी 14 -- दरभंगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी का निधन शुक्रवार की सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे 82 वर्ष की थीं। श्री सरावगी के पिता परमेश्वर सरावगी ने बताया कि वे पिछले करीब 15 दिनों से किडनी रोग से ग्रसित थीं। गत सप्ताह पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज शुरू हुआ। इसके बाद उन्हें पटना से मुंबई ले जाया गया। वहीं पर इलाज के दौरान सुबह में उनका निधन हो गया। राधा देवी सरावगी अपने पीछे पति परमेश्वर सरावगी के साथ अपने तीन पुत्रों संजय सरावगी, अजय सरावगी तथा विजय सरावगी समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...