चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीड़ित कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी से फोन पर बात की। उनसे बेटे आयुष की हत्या के संबंध में पूरी जानकारी ली। भरोसा दिया कि भाजपा उनके परिवार के साथ खड़ी है। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। पिछले सप्ताह कारोबारी अशोक केशरवानी के बेटे आयुष की अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने एक कातिल को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। जबकि दूसरे के पैर में गोली लगी थी। घटना के विरोध में लगातार दो दिन काफी बवाल हुआ था। एक दिन पहले गुरुवार को कारोबारी अशोक केसरवानी परिवार के साथ लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री से भी मिले थे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी पीड़ित कारोबारी से फोन पर बात की है। उनकी करीब डेढ़ मिनट तक बात हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने ...