मिर्जापुर, जनवरी 5 -- चुनार। क्षेत्र के मगरहा गांव स्थित पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के सरोज सदन पर आठ जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी उनसे मुलाकात करने आ रहे हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। विधायक के प्रतिनिधि आलोक सिंह ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के स्वागत के लिए पांच गेट बनवाया जाएगा। पहला गेट वाराणसी-मिर्जापुर बार्डर रुदौली स्थित साधो माधो पुलिया के पास, दूसरा अदलपुरा, तीसरा मेड़िया, चौथा मगरहा चौराहा और पांचवां प्रवेश द्वार सरोज सदन के पास बनवाया जाएगा। वहीं, विकास खंड सीखड़ के मगरहा चौराहा से विधायक आवास सरोज सदन तक सड़क के पटरियों की साफ सफाई शुरू करा दी गई है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी एसपी पाठक, सुरजीत सिंह, शिवबहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, हंसराज सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता...