हापुड़, दिसम्बर 12 -- आगामी 14 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। जबकि 13 दिसंबर यानी आज नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें कुल 464 मतदाता है। इसमें हापुड़ जनपद के चार प्रांतीय परिषद के सदस्य भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 13 दिसंबर को नामांकन होगा। जबकि 14 दिसंबर को मतदान संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में प्रांतीय परिषद के सदस्य भी मतदान करेंगे। ऐसे में हापुड़ जनपद से प्रांतीय परिषद के सदस्य जिलाध्यक्ष कविता माधरे, धौलाना से पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा, हापुड़ से जिला उपाध्यक्ष डा.शिवकुमार और गढ़मुक्तेश्वर से राहुल उपाध्याय मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि यह पूरा कार्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.