हरदोई, दिसम्बर 13 -- हरदोई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन में प्रस्तावकों की सूची सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। नामांकन के दौरान प्रस्तावकों की सूची में हरदोई से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन का नाम भी शामिल है। इसे संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और पार्टी नेतृत्व के भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने बताया कि प्रस्तावकों की सूची सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी। प्रस्तावकों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों और वर्ग के प्रतिनिधि शामिल थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा, कमलेश पासवान और असीम अरुण जैसे प्रमुख नेताओं के साथ कई जिलाध्यक्षो...