भागलपुर, जून 9 -- बिहपुर प्रखंड के बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जहां उन्होंने पार्टी और एनडीए नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का सम्मान ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र के कामकाज की भी प्रशंसा की। बिहपुर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान बुके, अंगवस्त्र के अलावा विधायक ने विस के कार्यकर्ताओं की ओर से चांदी का मुकुट भेंटकर किया। इस मौके पर भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध साह, नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद समेत बिहपुर विस के तीनों मंडल के नेता और कार्यकर्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.