सहारनपुर, जनवरी 31 -- नुमाइश कैंप इलाके में बच्चों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे कपड़ा व्यापारी बोबी कालरा उनके साथ और बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि भाजपा पार्षद प्रतिनिधि और उसके साथियों ने दोनों को घेरकर पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना नुमाइशकैंप चौकी से 200 मीटर की दूरी पर हुई है। वहीं, नगर कोतवाली इंस्पेक्टर नेमचंद का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...