एटा, दिसम्बर 1 -- सोमवार को भाजपा कार्यालय पर संगठन की महत्वपूर्ण बैठक की गई। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने ने पर जोर देते हुए अपने-अपने विचार रखे। इसमें जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य की उपस्थिति रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की ओर से पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करें। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव एवं आने वाले पंचायत चुनाव व अन्य कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने इस मौके पर एक बार पुनः संगठन और कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर देते हुए कहा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड, विधायक अलीगंज...