चाईबासा, अप्रैल 20 -- चाईबासा। झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश सवैयां ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी न संविधान का सम्मान करती है और न न्यायपालिका का। इसके सांसद निशिकांत दूबे ने जिस तरह न्यायपालिका को कटघरे मे खड़ा करने का काम किया है, उससे यह साफ जाहिर होता है। भले हीं भाजपा ने उनके बयान से किनारा करने का नाटक किया है, लेकिन यह भाजपा की विचारधारा को दर्शाता है। भाजपा अगर मानती है कि उनके सांसद ने कुछ गलत कहा है, तों उन पर कार्रवाई करे, उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का काम करे। सुप्रीम कोर्ट को भी सांसद के इस तरह के बयान पर स्वतः संज्ञान लें कर कार्रवाई करनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.