नैनीताल, जून 25 -- नैनीताल। भाजपा नैनीताल मंडल की ओर से आपातकाल की 50वीं बरसी पर मल्लीताल रिक्शा स्टैंड में आपातकाल का काला दिवस विषय पर चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन विधायक सरिता आर्या ने किया। मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे अंधकारमय दौर बताया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया। प्रदर्शनी में आपातकाल की घटनाओं और सेनानियों के संघर्ष को चित्रों और दस्तावेजों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। अंत में देशभक्ति गीतों के साथ शहीद लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां दर्जाधारी शांति मेहरा, निखिल बिष्ट, मोहित लाल शाह, काजल आर्या, मयंक पंत, कमल जोशी, आनंद बिष्ट, रोहित जोशी, युवराज करायत, आशीष बजाज, काजल आर्या, आशीष बजाज, रोहित, युवराज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...