पिथौरागढ़, जुलाई 25 -- पिथौरागढ़। भाजपा अधिकृत पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पर भाजपा ने 11 कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए हैं। पूर्व में प्रदेश,जिला व मंडल स्तर पर विभिन्न पदों पर आसीन 19 कार्यकर्ताओं के पद छीन लिए हैं। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पर इग्यारह कार्यकर्ताओं को नोटिस दिए गए हैं। पार्टी के खिलाफ जो भी खिलाफ प्रचार करता हुआ पाया जाएगा,उसके खिलाफ कडी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...