दुमका, नवम्बर 11 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। भाजपा काठीकुंड मंडल इकाई द्वारा मंडल अध्यक्ष अभिजीत सुमन के अध्यक्षता में भाजपा के राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु स्वदेशी संकल्प सभा का आयोजन किया गया। मौके पर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सभी को स्वदेशी अपनाना और अपने दैनिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी निर्मित वस्तुओं को अपने दैनिक जीवन में स्थान देना सुनिश्चित करना, स्थानीय कारीगर शिल्प उद्योग को प्रोत्साहन भी देने हेतु संकल्पित हुए। मौके पर संकल्प पत्र को बूथ स्तर पर सभा के आयोजन के माध्यम से लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक करने का कार्य सुनिश्चित किया कार्यक्रम में मंडल उपाध्याय जगत नारायण राय, समवेल मुर्मू, दुलाल सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खलील अंसारी, संजय भंडारी, मयूर ध्वज मंडल, डीजेन मोदी, जाहिर अंस...