रुडकी, नवम्बर 29 -- भाजपा जिला रुड़की द्वारा शनिवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड में वर्तमान समय में लगभग 20,000 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इनमें सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा, ग्रामीण विकास, पर्यटन, ऊर्जा और शहरी सुविधाओं के आधुनिकीकरण से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। ये कार्य प्रदेश के समग्र विकास को गति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य में लगातार बढ़ रही पूंजी निवेश परियोजनाएं आर्थिक प्रगति को मजबूत कर रही हैं, जिससे रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार ...