गिरडीह, जनवरी 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम में मेयर और बड़क सरैया व धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद में भाजपा समर्थित प्रत्याशी उतारने को लेकर गुरूवार को रायशुमारी हुई। यह रायशुमारी हरिचक स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में हुई। रायशुमारी बैठक के लिए दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व मंत्री रंधीर सिंह, गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल और निवास मंडल पहुंचे थे। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर पहुंची भाजपा की टोली ने कोर कमेटी से मेयर व नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए राय जानी। नगर निगम के मेयर पद के लिए कोर कमेटी के 31 सदस्यों और बड़की सरैया व धनवार नगर पंचायत के लिए कोर कमेटी के 11-11 सदस्यों से रायशुमारी की गई। कोर कमेटी के सदस्यों से तीन-तीन नाम लिए गए। रायशुमारी बैठक में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, गिरिडीह महानगर के अध्यक...