लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर। विधानसभा लखीमपुर के शक्ति केंद्र शिवकालोनी, गोटैयाबाग में भाजपा ने वार्ड चलो अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमारी सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित किया और बूथ समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की। साथ ही भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों की भी सहभागिता रही। इस मौके पर भाजपा शक्तिकेंद्र संयोजक लालू वर्मा, वार्ड संयोजक सुरेन्द्र सिंह, धीरज कुमार, रामकिशोर मिश्रा, रंजीत सक्सेना, रामसरन कश्यप, पुलकित सक्सेना, अशोक गुप्ता, आईटी संयोजक निष्कर्ष ...