गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला भाजपा द्वारा रविवार को शहरी क्षेत्र में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को लेकर सबसे पहले भाजपा नेता व कार्यकर्ता गिरिडीह झंडा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से हाथों में भाजपाई तिरंगा लेकर निकले। तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से निकलकर जेपी चौक, मकतपुर, कालीबाड़ी, मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पहुंची। इस दौरान भारत माता की जयकारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। इस दौरान 77 फीट का तिरंगा आर्कषण का केंद्र रहा। बड़ा चौक में नुक्कड़ सभा का आयोजन : तिरंगा यात्रा झंडा मैदान से निकलकर बड़ा चौक पर समाप्त हुई। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। नुक्कड़ सभा में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने सभी लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.