लखनऊ, नवम्बर 1 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की जनविरोधी नीतियां ही उसके पतन का कारण बन गई हैं। सत्ता के घमंड में किसी की भी रोजी-रोटी छीन लेने का काम भाजपाई इसीलिए करते हैं, क्योंकि इससे इनके अहंकार की संतुष्टि होती है। भाजपाई जनता को दुख देकर सुखी होते हैं। ये उनको भी नहीं छोड़ते जिन्होंने इनको वोट दिया था। अखिलेश ने शनिवार को बयान में कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का शोषण हो रहा है। भाजपा से जुड़े लोग भी अब खुलेआम अपने शोषण और अपमान की आवाज उठा रहे हैं। पूरे प्रदेश की जनता भाजपा सरकार और उसके अहंकार से पीड़ित, अपमानित और दुखी है। भाजपाई किसी के सगे नहीं होते है, धोखा देना भाजपाइयों का सबसे बड़ा गुण है। भाजपा जाए तो चैन आए। भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, व्यापारियों सभी से झूठे वादे किए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.