गढ़वा, फरवरी 1 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा ने बताया कि नगर पंचायत चुनाव के लिए भाजपा से कुल छह इच्छुक प्रत्याशियों ने आवेदन पत्र जमा किया था। पार्टी नेतृत्व द्वारा सभी नामों पर विचार-विमर्श के बाद रेखा गुप्ता को भाजपा समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...