नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। नबीन इस समय बिहार की नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी में संगठनात्मक नियुक्ति की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है, ''भाजपा के संसदीय बोर्ड ने नितिन नबीन, मंत्री बिहार सरकार को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।'' इस नियुक्ति पर पीएम मोदी ने कहा, ''नितिन नबीन जी ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का अनुभव है और बिहार में कई बार विधायक और मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.