रिषिकेष, जून 1 -- भारतीय जनता पार्टी ने त्रिवेणीघाट पर रानी अहिल्याबाई की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उनकी स्मृति में उनके जीवन पर आधारित बायोग्राफी को चलचित्र के माध्यम से प्रसारित किया गया। रविवार को प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान रानी अहिल्याबाई के द्वारा समाज के उत्थान एवं भारत वर्ष में भारतीय संस्कृति एवं धर्म की रक्षा के लिए किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की गई। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल ने महिला सशक्तीकरण एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाए के लिए अहिल्याबाई के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। मेयर शंभू पासवान ने रानी अहिल्याबाई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में एक जैसी समानता का विषय...