दरभंगा, दिसम्बर 16 -- दरभंगा। नगर विधायक संजय सरावगी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे दरभंगा के लिए गौरव की बात बतायी है। सांसद डॉ. ठाकुर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा है संजय सरावगी जैसे लगातार जीतने वाले विधायक को बिहार संगठन का नेतृत्व देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि मिथिला क्षेत्र की महत्ता भाजपा की प्राथमिकता सूची में शामिल है। आने वाले समय में इनके अनुभवों का पार्टी को लाभ मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...