प्रयागराज, फरवरी 10 -- प्रयागराज। संगम क्षेत्र में आयोजित माघ मेले के दौरान सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई नायकों और कर्मियों को भाजपाइयों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय शोध विभाग के सहसंयोजक अंगद सिंह पटेल ने कहा कि सफाई मित्र समाज की रीढ़ हैं और उनके श्रम व समर्पण का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। भाजपा प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि कर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं गले लगाकर सम्मानित किया गया। जयकरण, अंकित, मंजेश, घनश्याम मौर्य, अजय अग्रहरि, नीरज केसरवानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.