मेरठ, फरवरी 27 -- भाजपा मेरठ महानगर की ओर से शहर विधानसभा का शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, दिल्ली रोड में आयोजित हुआ। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने की। उन्होंने बताया कि शहर विधानसभा की स्वयं सेवी संस्था से जुड़ी बहनें आज सम्मानित की जा रही हैं, जिन्होंने परिवार के घरेलू कामकाज के साथ आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत किया है। मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा शक्ति वंदन अभियान के तहत देशभर में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को विकसित भारत के संकल्प से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा भाजपा ने महिलाओं को सबसे ज्यादा सशक्त बनाने का काम किया। भाजपा महिलाओं को लगातार सम्मान दे रही है। भाजपा महिलाओं के हित में काम कर रही है। मुस्लिम बहनों के लिए ट्रिपल तलाक अधिनियम लागू किया। ...