गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शनिवार को गढ़वा पहुंचे। उन्होंने भाजपा समर्थित नगर परिषद की प्रत्याशी कंचन जायसवाल को जीत दिलाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जीत का मंत्र दिया। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गोंड ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक पार्टी है। जहां सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास जैसे मूलमंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता काम करते हैं। भाजपा ने महिलाओं के सम्मान में महिला प्रत्याशी कंचन जायसवाल को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है। सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रत्याशी को जीताने का काम करें। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि भाजपा समर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.