नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। केरल के स्थानीय निकाय चुनावों, खासकर तिरुवनंतपुरम नगर निगम में मिली जीत से उत्साहित भाजपा ने वामपंथी दलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर भी निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह परिणाम भारत की राजनीति के लिए एक दूरगामी संकेत है। त्रिवेदी ने कहा, यह जीत उन लोगों को भी करारा जवाब है, जो यह कहते रहे हैं कि भाजपा केवल तथाकथित 'गौमूत्र वाले राज्यों' में ही जीत सकती है। उन्होंने कोलकाता में दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्था के लिए ममता बनर्जी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, द्रमुक सरकार के मंत्री दावा करते हैं कि भाजपा केवल कुछ राज्यों में ही जीत सकती है। उन्हों...