रांची, अक्टूबर 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व राज्यपाल सह भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जयंती रविवार को प्रदेश मुख्यालय में मनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के नेताओं ने बिरसा चौक के समीप स्थित स्वर्गीय कैलाश पति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैलाशपति मिश्र विशाल व्यक्तित्व एवं कृतित्व के धनी थे। उन्होंने जनसंघ काल से ही राज्य के सघन जंगल क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया। भाजपा का झारखंड में मजबूत जनाधार खड़ा करने एवं कार्यकर्ताओं को गढ़ने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी न...