गढ़वा, नवम्बर 8 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अध्यक्षता में वंदे मातरम् दिवस के अवसर पर 150 वां वंदे मातरम् दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कोचिंग सेंटर में वंदे मातरम् गायन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का 150 वां वर्ष पूरा होना ऐतिहासिक है। वंदे मातरम् यह शब्द खुद से मां भारती की साधना आराधना है। वंदे मातरम् गीत की रचना बंकिमचंद्र चटर्जी ने अक्षय तृतीया सात नवंबर 1875 को लिखा था। वंदे मातरम् गीत मातृभूमि की शक्ति है राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का गायन राष्ट्रवादी सोच को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर सिक्का व डा...