सिमडेगा, मार्च 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। भाजपा के द्वारा सिमडेगा विस स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए सिमडेगा जिला चुनाव प्रभारी सह भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी ने कहा कि होली पिछली सभी बातों को भुलाकर नए सिरे से शुरुआत करने का दिन है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता पिछली हार को भुलाकर नए सिरे से संगठन को मजबूत कर अनेववाले दिनों में सिमडेगा जिले के दोनों विस में भाजपा का परचम लहरे ये प्रयास करना है। होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। श्रद्धानन्द ने कहा कि सिमडेगा विस के 67000 मतदाताओं ने भाजपा को समर्थन दिया है उन का भरोसा नही टूटने दिया जाएगा। मौके पर पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा, दुर्गविजय सिंह देव, अमरनाथ...