भागलपुर, दिसम्बर 26 -- नवगछिया। निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया द्वारा वीर बालक दिवस आवासीय आइडियल विद्या मंदिर हरनाचक में मनाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की एवं मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह कुशवाहा एवं पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय थे। कार्यक्रम में एलसीडी लगाकर वीर बालक बाबा जोरावर सिंह और फतह सिंह पर बनी फिल्म दिखाया गया जिलाध्यक्ष ने कहा कि वीर बाल दिवस, जो 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन दसवें सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के पुत्र साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाता है। उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रंजीत झा मंडल महामंत्री अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे।

हिं...