बांका, नवम्बर 15 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि बेलहर, बांका और बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत की खुशी में शनिवार को प्रखंड मुख्यालय बेलहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार उर्फ विनोद कुमार दांगी के नेतृत्व में जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत के नारे लगाए, मिठाइयां बांटी और अबीर गुलाल उड़ाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में बेलहर ब्लॉक रोड, अस्पताल रोड, बेलहर बाजार, पानी टंकी रोड, थाना चौक आदि में जोरदार जुलूस निकाला और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी जिंदावाद के नारा लगाए। जुलूस और जश्न में बांका जिला मंत्री, मंडल महामंत्री रामचंद्र साह, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अनिल पांडेय, चंदन कुमार सिंह, सुनीता देवी, रसमेरी हंसदा, संगीता देवी, नारायण तांती, मंडल मंत्री नीतू सिंह, रावड़ी देवी, सुनील पांडे...