कन्नौज, नवम्बर 16 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे में संचालित किसान इण्टर कॉलेज के मैदान में आदिवासी समाज के महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा विधायक कैलाश राजपूत एवं जिलाध्यक्ष ने बिरसा मुंडा के चित्र पर फूल माला चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंग्रजों से लोहा लेने वाले आदिवासी समाज में पैदा हुए महानायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूम-धाम से मनाई गई। रविवार को किसान इण्टर कॉलेज के प्रांगण में भाजपा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आदिवासी समाज में पैदा हुए भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि बिरसा मुंडा जैसे महानायक ने आजादी को दिलाने के लिए कठिन प्रयास किया था। पूरे जीवन वह अंग्रजों से लड़ते रहे। आजादी के इतिहास में बिरसा मुंडा का नाम हमेशा याद किया जा...