हाजीपुर, अप्रैल 28 -- राघोपुर। संवाद सूत्र डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत भाजपा राघोपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती मनाई। मौके पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा नमामि गंगे प्रकल्प के प्रदेश सह संयोजक गौतम सिंह ने कहा कि बाबा साहेब न केवल भारतीय संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे एक महान समाज सुधारक, विचारक और शिक्षा के प्रतीक भी थे। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज भी उठाई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने भारतीय संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया। डॉक्टर अंबेडकर का जीवन हमें सिखाता है कि हालात कितने भी मुश्किल हो, अगर मन में आत्मविश्वास और लक्ष्य पाने की जिद हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। राघोपुर पूर्वी मंडल के कार्यक्रम संयोजक मंडल उपाध्यक्ष श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.