जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर।जमशेदपुर महानगर भाजपा ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे एवं भारत माता की जय के नारे लगाये। इस अवसर पर वक्ताओं ने पंडित जी व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.