कुशीनगर, अप्रैल 13 -- पडरौना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पडरौना में कहा कि देश की सुरक्षा, गरीबों का उत्थान, महिला सशक्तीकरण, जाति पाति के भेदभाव को खत्म करने के लिए अशोक सम्राट के मंत्र को आगे बढ़ाया। सबका साथ सबके विकास का मंत्र। इस समय कोई भेदभाव नहीं। 2027 का विधानसभा चुनाव होगा। उस समय बसपा का पता नहीं होगा तो कांग्रेस को ढूंढ भी नहीं पाएंगे। किसान सम्मान निधि के रूप में मोदी ने गरीब किसान को 6000 रुपये दिये। जो भी कांग्रेस सहित भाजपा के विरोधी दल हैं, वह सभी जानते हैं कि नरेंद्र मोदी बैठे रहेंगे, तब तक गरीबों का भला होता रहेगा। तीसरी बार फिर यूपी में भाजपा सरकार बनेगी, ये गारंटी है। उन्होंने लोगों से कहा कि मेरा दरवाजा खुला है। कुशीनगर की जनता भी खुद को डिप्टी सीएम समझे। भाजपा कार्यकर्ता केशव से खुद को कम...