मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिला परिषद मार्केट स्थित भाजपा मुजफ्फरपुर पूर्वी कार्यालय जिलाध्यक्ष विवेक कुमार के साथ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके बाद भाजपा पूर्वी जिला के नवयुक्त मंडल प्रभारियों की प्रथम बैठक कार्यालय में हुई। इसमें मंडल कार्य समिति की बैठक के लिए हुए कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। बूथ सशक्तीकरण अभियान पर भी चर्चा की गई। नवयुक्त प्रभारी को जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी एवं रवि शंकर कुशवाहा ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर सुरेश कुमार, अशोक कुमार झा, अर्जुन राम, नंदकिशोर पासवान, परितोष सिंह, नितेश कुमार, दिलीप कुमार, पूनम वर्मा, संतोष कुमार सिंह, रंजन कुमार ओझा, विमल त्रिवेदी, अर्जुन कुमार, बैद्यनाथ विपिन, आदर्श...