रामगढ़, नवम्बर 15 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर 3:30 बजे समाहरणालय स्थित बिरसा चौक पहुंचे। यहां धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला समाहरणालय के समीप में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ झारखंड के ही नहीं सम्पूर्ण देश के लिए गौरव थे। उनके गौरव गाथा आज के पीढ़ी को बताने की जरूरत है। उन्होंने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए ब्रिटिश सरकार को नाकों चने चबा डाले। मात्र 25 वर्ष की आयु में अपनी आहुति दे कर स्वतंत्रता का अलख जगा गए। आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.