प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। केंद्रीय बजट को लेकर राजनीतिक दलों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। भाजपा ने इसे सराहा है वहीं विपक्ष ने नकार दिया है। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को सुभाष चौराहे पर एलईडी स्क्रीन लगाकर बजट देखा और सुना। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने कहा कि यह 2047 तक विकसित भारत को अंगीकार करता बजट है। सस्ती दवाइयां, हेल्थ सेक्टर में ढाई लाख नौकरियां, तीन नए आयुर्वेदिक संस्थान स्वास्थ्य क्षेत्र में बजट का बड़ा ऐलान है। पूर्व कैबिनेट मंत्री व निवर्तमान सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा विश्व आर्थिक संकट से गुज़र रहा हमारा बजट स्थिरता के दृष्टिकोण से दूरदर्शी बजट है। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि बजट ने हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.