लातेहार, जनवरी 25 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद और सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने शिलान्यास हुए टेंडर की योजनाओं के शिलापट्ट पर प्राक्कलित राशि अंकित नही होने पर नाराजगी जताई है। उन्होने कहा कि ग्रामीणों से प्राक्कलित राशि को गोपनीय रखा गया है। ताकि योजना निर्माण को मनमाने ढंग से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के निर्माण में पारदर्शी रहने पर भी सवाल उठ गया है। उन योजनाओं की प्राक्कलित राशि जानने के लिए ग्रामीण उत्सुक हैं। उनमे भ्रम की स्थिति भी बन गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणो से प्राक्कलित राशि गुप्त रखने से गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर संशय बन गया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से उन योजनाओं की प्राक्कलित राशि को सार्वजनिक करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.