लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री सरदार रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सिख नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुआई की। इस दौरान राहुल गांधी शर्म करो, सिखों का अपमान करना बंद करो जैसे नारे भी लगाए गए। भाजपा नेता सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में लखनऊ के आलमबाग स्थित खालसा चौक पर पुतला दहन हुआ। उन्होंने रवनीत सिंह बिट्टू के अपमान को सिख समाज का अपमान बताया। परविंदर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहने से सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरा सिख समाज आक्रोशित है। सिख समाज राहुल गांधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.